यूथ अकाली नेता गोल्डी की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लक्खा सिधाना को पुलिस ने गांव भाईरूपा से अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने उसके पास से से एक विदेशी रायफल 35 बोर, एक रायफल 315 बोर, एक राइफल 30 बोर विदेशी, एक बंदूक , एक रिवाल्वर 32 बोर के अलावा पांच-पांच जिंदा कारतूस भी बरामद किए है।
बठिंडा जोन के आईजी परमराज उमरानंगल ने बताया कि लक्खा ने अपने साथियों के साथ मिलकर गत नगर काउंसिल चुनाव के दौरान रामपूरा फूल के तहसीलदार कार्यालय के बाहर महराज गांव के अकाली उमीदवार हरिंदर सिंह हिंदा के साथ नामांकन पत्र दाखिल कराने आए गुरवीर सिंह गोल्डी की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आईजी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले भी लड़ाई—झगड़े, जमीनी कब्जे, ईरादा ए कत्ल तथा अवैध हथियार रखने के करीब एक दर्जन मामले अलग—अलग अदालतों में चल रहे हैं । इसके बाद थाना रामपूरा फूल में लक्खा व उसके साथियों पर हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए टीम का गठन किया था।
आईजी ने बताया कि इस मामले में अब तक 10 आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं तथा बाकी रहते आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।
लक्खा सिधाना पीपीपी पंजाब का पदाधिकारी है और उसने वर्ष 2012 में विधान सभा हलका रामपुरा फूल से पीपीपी के उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा था और हार गया था। इसके अलावा लक्खा सिधाना का गुरप्रीत सेखों तथा अन्य ग्रुपों के साथ गैंगवार चलता आ रहा है।