फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली विवाद में व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर रॉड मारकर की हत्या

Thu, 05 May 2016 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
हत्या की जांच - फोटो : demo pics
विज्ञापन
मामूली विवाद के बाद हुए झगड़े में व्यक्ति ने पत्नी के सिर पर रॉड मारकर हत्या कर डाली। वारदात पंजाब के लुधियाना में घटी। जहां मामूली बात को लेकर हुए झगड़े में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के सर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका की पहचान सोनिया उर्फ सोनू यादव के रूप में हुई है। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। सूचना पर थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में मोहल्ला गोबिंदसर निवासी पूजा की शिकायत पर उसके पिता सुरेश मंडल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापामारी करने में जुटी हुई है।

पूजा की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक उसकी मां मूल रूप से महाराष्ट्र के मुंबई की रहने वाली थी जबकि उनकी शादी उसके पिता बिहार के जिला पटना के रहने वाले सुरेश मंडल के साथ हुई थी। एक मई को आरोपी सुरेश मंडल लुधियाना में किसी शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए आया था। अगले दिन सुरेश और सोनिया घर पर ही थे। इसी दौरान घरेलू बातों को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।
विज्ञापन


कहासुनी के बाद आरोपी सुरेश मंडल ने पास में रखी लोहे की रॉड उसके सिर पर दे मारी। इससे वह बुरी तरह घायल हो गई। उसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद थाना डाबा की पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस के आने से पहले ही सोनिया के परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जा चुके थे। जहां उसकी मौत हो गई। जांच अधिकारी जनक राज ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें