पंजाब के मोगा जिले के कस्बा बधनी कलां में बुधवार रात सातवीं कक्षा के विद्यार्थी की सिर में बेसबॉल बैट मारकर हत्या कर दी गई।
थाना बधनी कलां के एसएचओ इंस्पेक्टर हरजिंदर सिंह ने बताया कि बुधवार रात बधनी कलां में विवेक आश्रम में जागरण था। इसमें लवप्रीत सिंह (13) अपनी मां बलजीत कौर के साथ गया था। वहां लवप्रीत की शरारत से कोई मामूली विवाद हो गया।