फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी के लिए अपशब्द सुने तो कातिल बना बाप

Tue, 10 Jun 2014 11:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरड़
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव त्रिपड़ी के पास एक फार्म हाउस में फरवरी 2014 में हुए महिला के ब्लाइंड मर्डर को पुलिस ने सुलझा लेने का दावा किया है। पुलिस ने इस सिलसिले में कत्ल के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों को सोमवार को खरड़ अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। कत्ल की वजह रंजिश बताई गई है।
Trending Videos

बेटी के बारे में कहे थे अपशब्द

डीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी जीएस ग्रेवाल ने बताया कि मृतका जुझारनगर निवासी जोगिंदरो देवी (35) की जनवरी 2014 में सेक्टर-56 निवासी परिचित गुरजीत सिंह के साथ कहासुनी हो गई थी।

विवाद बलौंगी थाने तक भी पहुंचा। तब बलौंगी थाना में समझौता हो गया, लेकिन इस दौरान महिला ने गुरजीत की 3 वर्ष की बेटी के बारे में कुछ अपशब्द कह डाले। यह बात गुरजीत को सहन न हुई। वह मन ही मन उससे रंजिश मानने लगा।

दोस्तों संग मिलकर बनाई हत्या की योजना

गुरजीत ने अपने दोस्त जींद, हरियाणा निवासी पवन कुमार के साथ जोगिंदरो की हत्या की योजना बनाई।

वह 8 फरवरी को महिला को किसी बहाने से बुलाकर बाइक पर बैठाकर त्रिपड़ी स्थित उस फार्म हाउस में लगे पापूलर के पेड़ों के पास ले गया, जहा उसका दोस्त पवन कुमार उनका पहले से इंतजार कर रहा था।

यहां पर दोनों ने महिला की गला रेत कर हत्या कर दी एवं शव को छोड़कर भाग गए। बाद में पुलिस ने अज्ञात महिला के शव को 9 फरवरी को बरामद कर लिया।
विज्ञापन

आरोपी पर दर्ज है पहले भी हत्या का केस

पुलिस को जांच के दौरान जब इस तकरार का पता चला, तो पुलिस ने गुरजीत से पूछताछ की। संदेह होने पर लगभग चार माह बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को खूनी माजरा टी-प्वाइंट के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार हत्या आरोपी पवन कुमार के खिलाफ हिसार में पहले से ही हत्या का एक मामला दर्ज है। प्रेस वार्ता के समय डीएसपी जगविंदर सिंह चीमा और एसएचओ सुरजीत सिंह धनौया भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें