फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी की मालकिन की हत्या

Wed, 21 Jan 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
घर में अकेली गैस एजेंसी की बुजुर्ग मालकिन की मंगलवार की रात हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उनके सिर पर वार करने के बाद गला घोटकर कत्ल की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही हत्यारों का दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन


अमृतसर के अजीतगंज इलाके में स्थित दीदार गैस एजेंसी की 65 वर्षीय मालकिन राजिंदर कौर गोल्डन एवेन्यू  की कोठी नंबर 5 में रहती थीं। पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह गैस एजेंसी के मुलाजिम किसी काम से मालकिन के घर आए। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला।

इस पर मुलाजिम दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। कोठी की पहली मंजिल पर बने एक कमरे में राजिंदर कौर की लाश पड़ी थी। इस पर मुलाजिमों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

 
जांच में पुलिस को पता चला कि हत्यारों ने पहले राजिंदर कौर के सिर पर किसी वजनदार चीज से वार किए और बेहोश होने पर गला घोटकर हत्या कर दी। आस पड़ोस के लोगों ने पुलिस को बताया वह मंगलवार को घर पर अकेली थीं। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।

दोनों मंगलवार को बाहर गए थे। मामले की जांच कर रहे एडीसीपी परमपाल सिंह ने बताया ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम  रिपोर्ट मिलने पर पता चलेगा कि राजिंदर कौर की हत्या किस समय की गई है।
विज्ञापन


फिलहाल अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। उन्होंने दावा किया घटना को लेकर कुछ सुराग मिले हैं। जल्द ही कातिलों को दबोच लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें