फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त को चाचा के घर आने-जाने से मना किया, नहीं माने तो चाकू से गोदा

Sun, 02 Oct 2016 09:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
चाचा से विवाद के चलते युवक ने कत्ल कर दिया दोस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चाचा से झगड़ा हुआ तो दोस्तों को उनके घर आने-जाने से मना कर दिया, लेकिन वे नहीं माने। गुस्साए युवक ने खौफनाक कदम उठा लिया। युवक ने दोनों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक पुलिस स्टेशन के एसएचओ सुखविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी कालोनी नंबर चार निवासी अजय कुमार (25) है।
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि अजय ने वीरवार रात करीब 9 बजे अपने दोस्त बंटी और कुलबीर सिंह पर शराब के नशे में कालोनी नंबर चार में ही चाकू से हमला किया था। घायल हालत में पीसीआर  दोनों को जीएमसीएच 32 ले गई थी, जहां इलाज के दौरान कुलबीर की देर रात मौत हो गई। जबकि बंटी का इलाज अभी भी अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस की पूछताछ अजय ने बताया है कि उसका कालोनी नंबर चार में रहने वाले अपने चाचा के साथ करीब ढाई महीने पहले झगड़ा हुआ था। बंटी और कुलबीर दोनों का उसके चाचा के घर आना- जाना था। अजय ने दोनों को कई बार मना किया था कि वे उसके चाचा से बात न किया करें। लेकिन वे नहीं माने। इसी बात से नाराज होकर उन पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि अजय ने अपने ऊपर चाकू से वार कर अस्पताल पहुंच गया और बोला इन्होंने भी उस पर हमला किया है। लेकिन अजय के घाव देखकर पुलिस को उस पर शक हो गया। पुलिस अस्पताल में ही उस पर नजर रखे थी। एसएचओ ने बताया कि जैसे ही अजय को पता चला कि कुलबीर मर चुका है, उसने अस्पताल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उसे अस्पताल परिसर से गिरफ्तार कर लिया।

अजय, कुलबीर और बंटी तीनों कबाड़ इक्ठ्ठा करने का काम करते है। इसी बीच पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को  शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव कुलबीर के परिजनों को सौंप दिया। कुलबीर की शादी हो चुकी थी और चार बच्चे थे। कुलबीर मूल रूप से पटियाला के पातड़ां का रहने वाला है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें