फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के लिए बुजुर्ग महिला को ट्रैक्टर से कुचलकर मार डाला

Tue, 21 Jun 2016 05:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ममदोट,फिरोजपुर(पंजाब)
विज्ञापन
बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर तले कुचल कर हत्या - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
दो मरले जमीन विवाद के चलते पड़ोसियों ने बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर तले कुचल कर हत्या कर दी। वारदात पंजाब के ममदोट (फिरोजपुर) के गांव महमूद के माल हिठाड़ (चौकी मबोके) में रविवार को घटी। दो मरले जमीन विवाद के चलते आरोपियों ने एक बुजुर्ग महिला की ट्रैक्टर तले कुचल कर हत्या कर दी। उधर, थाना ममदोट पुलिस ने मृतक के बेटे के बयान पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सभी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


मृतक मरीया बीबी के बेटे पाला सिंह पुत्र कश्मीर सिंह ने बताया कि आरोपी खेम सिंह पुत्र शेर सिंह के साथ उनका दो मरले जमीन को लेकर विवाद था। इस बाबत खेम सिंह कई बार उनसे लड़ चुका है। पाला ने बताया कि उन्होंने जमीन पर सफेदे के पौधे लगाए थे, जिन्हें रविवार दोपहर को खेम सिंह और उसके साथियों ने उखाड़ दिया।

ही नहीं गुस्से में खेम सिंह ने उसकी बुजुर्ग मां मरीया बीबी पर ट्रैक्टर चढ़ा कर उसे कुचल दिया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन


उधर, एसएचओ जसवंत सिंह ने बताया कि पाला सिंह के बयान पर खेम सिंह, शेर सिंह, कौड़े बाई, बोहड़ सिंह, किकर सिंह व जंगीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सभी आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। 
विज्ञापन

नहरी पानी के विवाद में एक की हत्या

प्रे‌मिका की हत्या - फोटो : amar ujala
उधर संगरूर जिले के गांव रत्तोके में नहरी पानी के विवाद के चलते एक व्यक्ति का कत्ल कर देने का मामला सामने आया है। थाना लौंगोवाल की पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

थाना लौंगोवाल के प्रभारी शशि कपूर ने बताया कि मृतक के भांजे वरिंदर सिंह निवासी रतोके ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयानों में कहा कि उनका मेजर सिंह तथा उसके अन्य पारिवारिक सदस्यों के साथ नहरी पानी को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले को सुलझाने के लिए उन्होंने अपने सगे मामा दीदार सिंह (55) निवासी साहोके को बुलाया था।

शनिवार की रात जब वह अपने मामा दीदार सिंह के साथ खेत में पानी लगाने के लिए जा रहा था तो दूसरे पक्ष के व्यक्तियों ने उनपर गोलियां बरसा दी जिससे उसके मामा दीदार सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने मेजर सिंह, वजिंदर सिंह, दविंदर सिंह, लखविंदर कौर, अमनदीप कौर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें