फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में मर्डर: रामदरबार में दो युवकों पर तेजधार हथियार से हमला, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

Tue, 08 Jul 2025 09:28 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

घटना सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
हत्या (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के रामदरबार फेस-2 में सोमवार देर रात दो युवकों पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में सेक्टर-25 निवासी रमन कुमार (25) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी युवराज गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घायल युवराज को तुरंत सेक्टर-32 स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलते ही सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। 

पुलिस के मुताबिक घटना सोमवार रात करीब साढ़े 12 बजे की है। हमले का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं है, लेकिन प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या और हत्या के प्रयास की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें