फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर में चंडीगढ़ पुलिस ढूंढेगी हमलावर

Sat, 11 Jan 2014 01:19 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आटो चालक को लूटने के प्रयास के मामले में हुई युवक की मौत के मामले में पुलिस शुक्रवार को फरार आरोपियों की तलाश नहीं कर पाई, लेकिन पुलिस की एक टीम आरोपियों की तलाश में मुजफ्फरनगर रवाना हो गई है।
विज्ञापन


पुलिस संभावना जता रही है कि दोनो आरोपी वारदात के बाद मुजफ्फरनगर भाग गए हैं। पुलिस को एक हमलावर की पहचान कर ली है।

मालूम हो कि बुधवार रात सेक्टर-20 से रेलवे स्टेशन जा रहे हथियाराें से लैस ऑटो सवार तीन युवकों ने आयरन मार्केट चौक के पास ऑटो चालक विजय को लूटने का प्रयास किया और इसका विरोध करने पर चालक की पिटाई कर दी थी।

चालक ने जब इसका विरोध किया तो एक युवक ने देसी कट्टा निकाला और चालक पर गोली चला दी। गोली चलते ही चालक नीचे झुक गया और गोली हमलावर के एक साथी नुकुल के सिर के आरपार हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोस्त को गोली लगते ही हमलावर युवक फरार हो गए मृतक की पहचान यूपी स्थित मुजफ्फरनगर के गांव पठाना निवासी 21 वर्षीय नुकुल के रुप में हुई थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें