फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी को पाने के लिए दो बच्चों की मां ने रची साजिश, अंजाम खौफनाक

Fri, 17 Jun 2016 12:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
दो बच्चों की मां है, लेकिन प्यार किसी और से करती थी। प्यार को हासिल करने के लिए उसने ऐसी साजिश रची, जिसका अंजाम बेहद खौफनाक हुआ। घटना, पंजाब के अबोहर इलाके की है। विवाहिता ने प्रेमी के साथ मिलकर जेठ को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सदर थाना पुलिस ने प्रेम कुमार पुत्र बुधराम के बयानों के आधार पर उसकी पत्नी गीता रानी व उसके प्रेमी सुनील के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पति प्रेम कुमार का आरोप था कि उसकी पत्नी सुनील कुमार से प्रेम करती थी। गीता रानी दो बच्चों की मां है। गीता रानी को फोन कर उसका प्रेमी सुनील कुमार उसे मिलने के लिए अक्सर उनके गांव वरियामखेड़ा आता था।

उन्होंने उनके प्रेम में बाधा बने उसके जेठ भूप राम को मौत के घाट उतारने का प्लान बनाया। रात्रि के समय गीता रानी ने भूप राम को नशे की गोलियां खिला कर अपने प्रेमी के साथ उसे वरियामखेड़ा से उठा कर साधुवाला नहर में फैंक दिया। चूनावढ़ पुलिस ने लाश को बरामद कर 174 की कार्रवाई की। गीता रानी का प्रेमी सुनील कुमार सोमवार को सड़क हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


बीकानेर पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव को परिजनों के हवाले कर दिया था। थाना बहाववाला पुलिस प्रभारी तेजिंद्रपाल सिंह, सहायक सब-इंस्पैक्टर दविंद्र सिंह व लेडी कांस्टेबल ममता ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मार कर अपने प्रेमी के साथ मिलकर जेठ को मौत के घाट उतारने वाली महिला को काबू कर अदालत में पेश किया। जहां न्यायिक दण्डाधिकारी सतवीर कौर ने उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश पारित किए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें