चंडीगढ़ में रिलायंस जियो के मार्को हेड को शनिवार देर रात बाइक सवार युवकों इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक कंट्रोल रूम पर रात को एक सिक्योरिटी गार्ड ने सूचना दी कि एक व्यक्ति को तीन चार युवक पीट रहे है। पुलिस जब मौके पर पहुची विनीत अपनी एसयूवी गाड़ी के गंभीर घायल हालत में पड़े थे। सिर में चोटें लगी थीं और उसकी दाईं आंख बाहर निकली हुई थी।
मनीमाजरा के फायर स्टेशन के पास शनिवार रात को बाइक सवार तीन बदमाशों ने रिलायंस जियो के मार्केटिंग हेड विनीत त्रेहन का तेजधार हथियारों से हमला कर कत्ल कर दिया। वारदात स्थल से 20 मीटर की दूरी पर ही उप्पल हाउसिंग सोसाइटी के पांच सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद थे, मगर इसके बावजूद बदमाश पहले त्रेहन की कार में बैठे फिर उसे बाहर निकाला और उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर पांच मिनट में वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वारदात सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई मगर मनीमाजरा पुलिस की कार्रवाई अभी केस दर्ज करने से आगे नहीं बढ़ पाई है।
ड्यूटी से लौट रहे थे त्रेहन
पुलिस के अनुसार विनीत त्रेहन (38) निवासी मनीमाजरा कॉम्प्लेक्स मोहाली से ड्यूटी कर लौट रहा था। रात करीब 11:40 बजे कंट्रोल रूम पर उप्पल हाउसिंग सोसाइटी के सिक्योरिटी गार्ड विक्की आनंद ने सूचना दी कि एक व्यक्ति को उसकी कार के पास तीन चार युवक पीट रहे थे। काफी शोर शराबा हो रहा था। वह जब उनकी तरफ जाने लगा तो वे बाइक पर भाग गए। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची विनीत एसयूवी गाड़ी के पास ही गंभीर घायल हालत में पड़े थे। पुलिस विनीत को पीजीआई ले गई, जहां डॉक्टरों ने विनीत को मृत बताया।
गाड़ी की चाबी, तीन मोबाइल और पर्स ले गए
हमलावर विनीत के तीन मोबाइल, गाड़ी की चाबी और पर्स लेकर फरार हुए हैं, जबकि सोने की चेन, कड़े व अन्य गहने उनके शरीर पर ही थे।
बात करते विनीत का मोबाइल नीचे गिरा
विनीत के मोबाइल कॉल की डिटेल चेक करने पर पता चला है कि रात को 11:24 से लेकर 11:35 बजे तक उसकी एक दोस्त से बात हो रही थी। जब दोस्त से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि 11:35 तक उनकी बात हो रही थी।अचानक विनीत ने बात करना बंद कर दिया और ऐसा लगा कि उसके हाथ से मोबाइल छूटकर गिर गया हो। उसके बाद कई बार फोन किए, लेकिन फिर फोन नहीं उठा। इसका मतलब हो सकता है कि विनीत पर 11:35 बजे ही हमला हुआ हो। 11:40 बजे कंट्रोल रूम में वारदात की सूचना पहुंची थी।