फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या

Sun, 26 Jul 2015 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पीजीआई में शनिवार को सुबह एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवक का शव पीजीआई कैंपस स्थित गुरुद्वारे के पास लहूलुहान हालत में मिला। सूचना पर एसपी सिटी परविंदर सिंह, सेक्टर-11 एसएचओ पहुंचे। घटनास्थल से शराब की बोतल और कुछ गिलास मिले हैं। जांच के बाद पुलिस ने शव अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। इसके बाद दोपहर के समय पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। वहीं पुलिस ने विसरे के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। सेक्टर-11 थाना पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


शनिवार को सुबह लगभग 7 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में सूचना मिली कि पीजीआई के गुरुद्वारे के पीछे पार्क में एक युवक लहूलुहान हालत में पड़ा है। पुलिस ने उसे फौरन पीजीआई में पहुंचाया। लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल के अनुसार शव की शिनाख्त मनोज उर्फ काकू (25) के तौर पर हुई है। वह पीजीआई के पास ही नया गांव स्थित जनता कॉलोनी का रहने वाला बताया गया है। घटनास्थल से शराब की बोतल और कुछ गिलास मिले हैं। अंदेशा है कि मनोज ने पार्क में कुछ लोगों के साथ शराब पी और बाद में आपसी झगड़े के दौरान उसे मौत के घाट उतार दिया। उसके सिर और मुंह पर तेजधार हथियारों से वार किया गया था।

पुलिस के अनुसार मनोज की हत्या देर रात की गई है। वहीं पुलिस कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ कर रही है। सेक्टर-11 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल का कहना है कि पुलिस की टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए रेड कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मनोज पीजीआई के पास पॉपकोर्न की रेहड़ी लगाता था। वह शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं। लेकिन कुछ समय पहले उसका पत्नी से झगड़ा हो गया था। इसके बाद से उसकी पत्नी दोनों बच्चों के साथ उससे अलग बुड़ैल स्थित मायके में रह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें