फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन बच्चों की मां प्रेमी संग फरार

Mon, 02 Jun 2014 07:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पठानकोट
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला सुंदर नगर की रहने वाली तीन बच्चों की मां 31 मार्च से मुज्जफरपुर (यूपी) निवासी एक व्यक्ति के साथ भाग गई। जिसकी शिकायत थाना डिवीजन नम्बर 2 में दर्ज करवा दी गई।
विज्ञापन


लेकन दो माह बीत जाने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं दूसरी ओर पुलिस द्वारा महिला के पति अशोक कुमार को परेशान किया जा रहा है। जिससे तंग आकर अशोक कुमार अपने तीनों बच्चों संग आत्महत्या करने की धमकी दे रहा है।

जानकारी देते हुए अशोक कुमार ने बताया कि वह वाटर फिल्टर ठीक करने का कार्य करता है और उसकी शादी 8 वर्ष पहले अमृतसर निवासी रितू के साथ हुई थी। इस दौरान उसके घर तीन बेटियों ने जन्म लिया।
विज्ञापन


7 माह पहले उसकी पत्नी रितू ढांगू रोड स्थित एक बुटीक पर काम करने लगी। 31 मार्च को शाम 4 बजे उसकी पत्नी रितू घर से दूध लेने के लिए बाजार के लिए निकली और वापिस नहीं लौटी।

उन्होंने 4 अप्रैल को थाना डिवीजन नंबर 2 में रितू के गुम होने की शिकायत दर्ज करवाई। कुछ दिनों बाद उन्हें पता चला कि उसका मुज्जफरपुर निवासी विश्वनाथ उर्फ अजय के साथ देखा गया था।

पीड़ित अशोक कुमार ने कहा कि जब वह अपनी पत्नी के बारे में पूछने पर थाना डिवीजन नम्बर 2 थाना प्रभारी अश्विनी शर्मा और उसके मुलाजिम पुलिस उनका मजाक उड़ाते हैं। अशोक ने बताया कि अगर उसकी पत्नी घर वापिस नहीं आई, तो वह अपने बच्चों के साथ जहर खाकर आत्महत्या कर लेगा।

इस संबंध में थाना डिवीजन नंबर 2 के एसएचओ अश्विनी शर्मा ने कहा कि इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है और जल्दी ही मामला हल कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें