फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोई नौकर दिलाने को कहे तो सावधान, आपके साथ भी हो सकता ऐसा

Fri, 14 Oct 2016 08:37 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
fraudulent phone calls
विज्ञापन
अगर कोई आपको नौकर दिलाने की बात कहे तो सावधान रहें। कहीं आपके साथ भी ऐसा न हो जाए, जैसा इस महिला के साथ हुआ। चंडीगढ़ में नौकर मुहैया करवाने के नाम पर महिला से 40 हजार रुपये ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर दिल्ली के रहने वाले संजय साहनी और उनकी कंपनी ‘साहनी प्लेसमेंट सर्विसेज’ के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनीमाजरा के राजीव विहार की रहने वाली महिला पुष्पिन कौर संधू को एक घरेलू नौकरानी की जरुरत थी। उन्होंने इंटरनेट पर सर्च किया तो उन्हें साहनी प्लेसमेंट सर्विसेज नाम की एक एजेंसी का नंबर हासिल हुआ। उन्होंने फोन कर वहां बात की तो संजय साहनी ने फोन उठाया और 40 हजार रुपये में एक नौकरानी मुहैया करवाने की बात दोनों में तय हो गई।

जिसके बाद दो अक्तूबर को दिल्ली से संजू नाम का एजेंट दीपा नाम की एक लड़की को लेकर उनके घर आया और उसका बायोडाटा, आईडी प्रूफ आदि पुष्पिन कौर को दिए। महिला ने उसको दो हजार रुपये कैश दे दिए और बाकि के 38 हजार रुपये तीन अक्तूबर को खाते में डाल दिये। पैसे ट्रांसफर करने के बाद महिला ने साहनी से बात भी कि उन्होंने जल्द ही उन्हें पेमेंट की रिसिप्ट देने की बात कही।
विज्ञापन


लेकिन अगले दिन 4 अक्तूबर को सुबह जब वो उठी तो पाया कि नौकरानी दीपा घर से गायब है। काफी देर तक इधर उधर ढूंढा लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। उसका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा था। पुष्पिन कौर ने मनीमाजरा थाने में दीपा के गुम होने की शिकायत भी दर्ज करवाई। संजय साहनी से बात की तो उसने कहा कि वो खुद दूसरी लड़की को लेकर उनके घर आएगा।

अगले दिन वो न तो किसी नई नौकरानी को लेकर आया और न ही उसने पीड़िता का फोन उठाया। जिसके बाद पीड़िता ने मनीमाजरा पुलिस थाने में संजय साहनी व साहनी प्लेसमेंट सर्विसेज के खिलाफ केस दर्ज करवा दिया। पुलिस ने धोखाधड़ी व आपराधिक साजिश का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। फिलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें