भाई के मोटरसाइकिल पर वापस आ रही युवती के साथ मौली कांप्लेक्स के रहने वाले इमरान ने पहले छेड़छाड़ की और जब युवती के भाई ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की।
इस मारपीट में युवती के भाई के होठों पर गंभीर चोट आई है। इस घटना की शिकायत दोनों बहन भाई ने मौली जागरां पुलिस को दी। मौली जागरां पुलिस ने दोनों की शिकायत पर मारपीट और छेड़छाड़ का मामला दर्ज करके इमरान को गिरफ्तार कर लिया है।
मौली चौकी इंचार्ज राम रतन शर्मा ने बताया कि घटना शुक्रवार देर शाम की है जब सेक्टर-17 में प्राईवेट नौकरी करने वाली युवती अपने छोटे भाई के मोटर साइकिल पर वापिस घर आ रही थी। तो घर से कुछ ही दूरी पर इमरान ने दोनों को रोककर युवती का हाथ पकड़ा और उसके साथ छेड़छाड़ की।
इस दौरान भाई के रोकने पर इमरान ने उसके भाई के साथ मारपीट की। युवती ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी युवक अकसर उसका पीछा करके उसको तंग परेशान कर रहा था।