फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले युवती से छेड़छाड़, फिर परिवार को पीटा

Fri, 09 May 2014 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के बाद आरोपी और उसके परिवार ने पीड़ित लड़की और उसके परिवार को ही पीट डाला। घटना सेक्टर-37 में वीरवार रात सामने आई। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर पड़ोसी नरेश शर्मा और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने नरेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पीड़ित लड़की के चचेरे भाई ने बताया कि उनकी बहन वीरवार शाम जब नौकरी से वापस आ रही थी तो नरेश शर्मा कार में बतरा चौक पर आया। यहां उसने उसका रास्ता रोकर उसके साथ छेड़छाड़ की और उसे सड़क पर धक्का देकर भाग गया।

लड़की ने घर आकर इसकी सूचना छोटे भाई को दी। उसका भाई आरोपी के घर विरोध जताने गया। वहां से वापस आने के थोड़ी देर बाद आरोपी नरेश परिजनों के साथ उनके घर आ धमका।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित लड़की, उसकी मां, भाई और घर आई मौसी से मारपीट की। इससे सभी घायल हो गए। पीड़ित का कहना है कि नरेश पहले भी कई बार उन्हें परेशान कर चुका है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें