फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर के बाहर खेल रही बच्ची से छेड़छाड़, दोषी को 5 साल की कैद

Thu, 16 Feb 2017 09:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गिरफ्तार - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
आठ साल की बच्ची से छेड़छाड़ के दोषी गुड्डू कुमार को जिला अदालत ने पांच साल की सजा सुनाई है। साथ ही उस पर 35 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। गुड्डू के खिलाफ पीड़िता के पिता की शिकायत पर सेक्टर-31 थाने में 8 पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


शहर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसकी 8 साल की बेटी 14 मार्च 2016 को घर के बाहर खेल रही थी। उस समय वह घर से थोड़ी देर के लिए बाहर गया था। जब वह लौटा तो देखा कि हल्लोमाजरा निवासी गुड्डू कुमार (35 वर्ष) उसकी बेटी से छेड़छाड़ कर रहा है। इस पर उसने उसे वहीं दबोच लिया। इसके बाद उसने पुलिस कंट्रोल रूम को शिकायत की। सेक्टर-31 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता और उसके पिता के बयान के आधार पर गुड्डू के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें