फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई की बच्ची से स्कूल वैन में गंदा काम

Thu, 11 Dec 2014 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
होशियारपुर में एक निजी स्कूल की पांच वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल वैनचालक ने अश्लील हरकतें कीं। बच्ची के माता-पिता एनआरआई हैं और ब्रिटेन में रह रहे हैं। बच्ची यहां अपने नाना-नानी के साथ रहती है। स्थानीय पुलिस को शिकायत दे दी गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


बच्ची की नानी ने बताया कि वह बुधवार दोपहर जब घर वापस आई तो उसने नानी से कहा कि वह उसका चेहरा अच्छी तरह से धो दें क्योंकि स्कूल वैन वाले अंकल ने इसे गंदा कर दिया है। इसके बाद नानी के पूछने पर बच्ची ने पूरी बात बताई। घटना के समय बच्ची बस में अकेली थी क्योंकि उसे आखिरी स्टॉपेज पर उतरना होता है।

उन्होंने बताया कि मामले को तुरंत स्कूल प्रशासन के ध्यान में लाया गया था। बच्ची की नानी का आरोप है कि इसके बारे में कोई नोटिस नहीं लेते हुए स्कूल वैन पर उसी चालक को वीरवार को भेजा गया।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

ड्राइवर के खिलाफ शिकायत

इस पर नाराजगी जताने वे स्कूल पहुंचे तो स्कूल वालों ने बताया कि वे पांच साल से काम कर रहा है। पहले कभी उसकी शिकायत नहीं आई। बच्ची की नानी ने आरोप लगाया कि जब स्कूल वालों से काम पर रखने से पहले ड्राइवर से लिए गए कागजात, उसके लाइसेंस, निवास और किसी चरित्र या पुलिस सत्यापन सहित अन्य रिकॉर्ड के बारे में पूछा गया तो स्कूल प्रशासन चालक द्वारा भरा गए एक फार्म छोड़कर कुछ भी नहीं दिखा सका।

जब उसे बुलाने के लिए प्रिंसिपल से कहा गया तो स्कूल वालों का कहना था कि उनकी शिकायत के बाद उसे हटा दिया गया है और उसका मोबाइल भी बंद था। इस संबंध में एक शिकायत शहर पुलिस को दे दी गई है। नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ अमरनाथ ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद इस संबंध में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि जांच में स्कूल प्रशासन की गलती हुई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें