फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खौफनाकः परिजनों पर था पुलिस की मुखबिरी का शक, घर से उठाकर महिला से किया सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 19 Jul 2019 08:28 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ममदोट (फिरोजपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

फिरोजपुर के थाना ममदोट के अंतर्गत एक गांव में तीन लोगों ने रात लगभग दस बजे एक महिला को घर से उठाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता उस समय घर पर अकेली थी। उसका पति कामकाज के सिलसिले में बाहर गया था। थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार है।

विज्ञापन


पीड़िता की ननद ने बताया कि उनके पड़ोसी नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए थे। आरोपियों को शक था कि उसके भाई ने पुलिस की मुखबिरी की है। इसी बात की रंजिश में 17 जुलाई की रात लगभग दस बजे आरोपी उसके भाई के घर में घुसे और उसकी भाभी को उठाकर ले गए और सामूहिक दुष्कर्म किया। 

थाना ममदोट पुलिस ने पीड़िता के बयान पर तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। सब-इंस्पेक्टर मनप्रीत कौर के मुताबिक पीड़िता के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें