फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Patiala News: 11 साल की बच्ची से 70 साल के बुजुर्ग ने किया दुष्कर्म, बिलखते घर पहुंची तो मां को सुनाई आपबीती

Fri, 21 Oct 2022 09:38 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

पुलिस ने मां की शिकायत पर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को वारदात के कुछ घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के पटियाला में खुद को पिता का दोस्त बताकर 11 साल की बच्ची को ले जाकर 70 साल के बुजुर्ग ने दुष्कर्म किया। थाना बख्शीवाला पुलिस ने पीड़ित बच्ची की मां के बयान पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राम बचन के तौर पर हुई है। 

विज्ञापन


पीड़ित बच्ची की मां के मुताबिक 19 अक्तूबर 2022 की शाम करीब छह बजे उसकी 11 साल की बेटी मोहल्ले में खेलने गई थी। जब वह वापस आई तो वह रो रही थी और काफी घबराई थी। पूछने पर बच्ची ने बताया कि खेलते समय जब वह मोहल्ले में ही स्थित एक किराना की दुकान से खाने को कुछ सामान लेने गई तो वहां उसे एक बुजुर्ग अंकल मिले। 

उन्होंने अपना नाम राम बचन बताया और कहा कि वह उसके पिता के दोस्त हैं। बाद में बुजुर्ग उस बच्ची को कुछ खाने-पीने का लालच देकर अपने साथ किसी खाली मकान में लेकर गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ दुष्कर्म करने व पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी को वारदात के कुछ घंटों के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें