फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: 11 साल के बच्चे के साथ तीन दिन हुआ कुकर्म, वीडियो बना सोशल मीडिया पर किया वायरल

Fri, 19 Jan 2024 12:36 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अबोहर (पंजाब)

सार

डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और पता चला है कि बच्चे से कुकर्म करने वाले भी नाबालिग हैं। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और बच्चे के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक नाबालिग बच्चे के साथ दो लड़कों ने कुकर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने कुकर्म का वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बच्चे को सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी के अनुसार थाना खुईयां सरवर के अंतर्गत एक गांव में दो लड़कों ने 11 वर्षीय बच्चे के साथ कुकर्म किया है। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर तीन दिन तक हैवानियत करते रहे हैं। आखिर में वीडियो वायरल भी कर दिया। जब यह वीडियो परिजनों तक पहुंचा तो उन्होंने सूचना पुलिस को दी। इसके बाद बच्चे को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डीएसपी अरुण मुंडन ने बताया कि इस मामले की जांच जारी है और पता चला है कि बच्चे से कुकर्म करने वाले भी नाबालिग हैं। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और बच्चे के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

खन्ना: शादी का दिया झांसा, शारीरिक संबंध बनाया, अब केस दर्ज

पंजाब के खन्ना इलाके में एक युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने एक सप्ताह साथ रखने के बाद युवती को उसके घर छोड़ दिया। पीड़िता ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसके साथ जबरदस्ती हुई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी शादीशुदा है। उसने युवती को झांसा दिया कि वह अपनी पत्नी को छोड़कर उससे शादी करेगा। 10 जनवरी को युवती को आरोपी ने अपने घर बुलाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद आरोपी उसे अपनी बाइक पर अमृतसर ले गया। 17 जनवरी को उसे वापस गांव छोड़ गया। इसके बाद पीड़िता ने अपनी मां को पूरी बात बताई। एसएचओ संदीप कुमार ने कहा कि पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें