बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। सुबह दो बाइकों पर बदमाश पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर हरविंदर सिंह को बाहर बुलाया और गोली मार दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।
पंजाब के मोगा जिले के निहाल सिंह वाला के गांव धुरकोट रणसीह में बाइक सवार दो बदमाशों ने कबड्डी खिलाड़ी हरविंदर सिंह बिंदरू के घर पर हमला कर दिया। बदमाशों ने घर पर फायरिंग की। जानकारी के मुताबिक एक गोली हरविंदर सिंह के टांग पर लगी है। उसे लुधियाना के डीएमसी अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि हरविंदर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़ा है। सुबह दो बाइकों पर बदमाश पहुंचे। उन्होंने आवाज देकर हरविंदर सिंह को बाहर बुलाया और गोली मार दी। घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच में जुटी है।