फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में अनाथालय से भागी 3 नाबालिग युवतियां, एक गर्भवती थी

Thu, 30 Jun 2016 12:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
rape - फोटो : demo pic
विज्ञापन
पानीपत के गांव सौंदापुर स्थित अनाथालय से 3 नाबालिग युवतियां अचानक लापता होने से हड़कंप मच गया है। उनमें से एक युवती पिछले दिनों गर्भवती मिली थी। असंध चौकी में अपहरण का केस दर्ज किया गया है। डीसी चंद्रशेखर खरे ने मामले की जांच एसडीएम विवेक चौधरी को सौंप दी है।
विज्ञापन


वहीं, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष सुमन सूद ने कहा है कि संरक्षक का फोन आते ही टीम को अनाथालय भेजा गया था। अनाथालय में वार्डन पूजा लड़कियों के साथ ही सोती हैं। मंगलवार को भी वह एक कमरे में उन्हीं के साथ सोई हुई थीं।

अनाथालय में रह रही 16 वर्षीय कल्पना, 13 वर्षीय मीना और 10 वर्षीय हेमा (सभी काल्पनिक नाम) ने अलसुबह पांच बजे वार्डन के कमरे के बाहर की कुंडी लगा दी। इसके बाद चार दीवारी के किनारे वॉशिंग मशीन लगाकर तीनों दीवार फांदकर चली गईं। वार्डन सुबह जगी तो कमरे की बाहर से कुंडी लगी थी। तीनों लापता थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें