फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मों के लव सीन देख 14 साल की किशोरी ले भागा 16 साल का युवक

Wed, 15 Jun 2016 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
14 साल की किशोरी ले भागा 16 साल का युवक
विज्ञापन
फिल्मों के लव सीन का असर देखिए, 10वीं पास करने से पहले ही 16 साल का लड़का, 14 साल की लड़की के साथ भाग गया। घटना, फिल्मी नहीं, रियल है। पटियाला की तेजबाग कॉलोनी में दोनों रहते हैं। दोनों पूरी प्लानिंग से भागे।
विज्ञापन


4 दिन तक वह आनंदपुर साहिब में भटकते रहे। बाद में पुलिस की मदद से परिवार ने उनको आनंदपुर साहिब से पकड़ा। कोतवाली पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर उसे परिवार वालों को सौंप दिया है। लड़की के पिता की शिकायत पर लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़के को बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।

पुलिस के मुताबिक दोनों शहर के नामी स्कूल के स्टूडेंट हैं। वह अच्छे रसूखदार परिवार से संबंध रखते हैं। उनके बीच प्यार तब शुरू हुआ, जब पड़ोसी लड़की रोजाना लड़के के घर के पास से गुजरने लगी। मोबाइल-टीवी पर लव स्टोरीज देख प्रभावित होकर लड़के-लड़की के बीच प्यार पनपने लगा।
विज्ञापन


नादान उम्र होने के कारण परिवार वालों की मनाही का डर सताने लगा। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से बात की और भागने की प्लानिंग की। सात जून को लड़का बाइक पर लड़की के साथ भाग गया। लड़के ने बाइक एसएसटी नगर में लावारिस छोड़ दी। परिवार ने उनकी तलाश की और पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने घरवालों की शिकायत मिलने के बाद उनको बरामद कर लिया। मोबाइल कॉल और लड़के के जानकारों से पूछताछ के बाद दोनों को पकड़ा गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें