पुलिस ने एक व्यक्ति को सेक्टर-22 के वेरका बूथ से दूध चुराते गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपी की पहचान सैक्टर-23 के मकान नंबर-3218 निवासी अगमिंदर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे जिला अदालत में पेश किया।
जहां अदालत ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।पुलिस के अनुसार सेक्टर-30 बी निवासी अविनाश कुमार ने शिकायत दी कि उक्त आरोपी ने वेरका मिल्क बूथ सैक्टर-22 से तीन कैरेट व दूध के 12 पाउच चुरा लिए।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।