फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी से संबंधों में रोड़ा बने पति को लगा दिया ठिकाने, खौफनाक साजिश

Sat, 17 Dec 2016 04:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
म​हिला ने किया पति का कत्ल - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
मायके गई थी और वहां किसी से प्यार हो गया। संबंध भी बन गए, लेकिन पति रोड़ा बनने लगा। बस फिर क्या था, लगा दिया ठिकाने उसको। प्रेमी के साथ मिलकर कत्ल कर दिया। दो बच्चों के सिर के मां और बाप दोनों का साया उठ गया।
विज्ञापन


घटना पंजाब के तरनतारन की है। गांव तलवंडी सराय निवासी मंगलदीप सिंह को जब पत्नी के प्रेम संबंधों का पता चला तो उसने समझाने की कोशिश की। वह मानी नहीं तो मामला पंचायत तक पहुंचा। कुछ दिन तक तो वह ठीक रही, फिर प्रेमी के पास चली गई। मामला बढ़ता देखकर पति रोकटोक करने लगा।

लेकिन पत्नी को ये रास नहीं आया और उसने प्रेमी को साथ मिलकर उसे ठिकाने लगाने की साजिश रच दी। 12 दिसंबर को मंगलदीप सिंह की हत्या का मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद छापेमारी करके पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया गया। फिर कत्ल की परतें खुलती चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे का इंजेक्शन देकर दबा दिया गला

इंजेक्‍शन - फोटो : डेमो फोटो
एसपी रुपिंदर भारद्वाज ने बताया कि मंगलदीप की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई। जिसमें उसने बताया कि मंगलदीप और उसकी शादी आठ साल पहले हुई। वह गांव खलचियां, जिला अमृतसर की रहने वाली है। उसके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी।

दो साल पहले वह मायके गई तो वहां गुरप्रीत सिंह उर्फ बाऊ के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। इस बारे में जब मंगलदीप को पता चला तो उसने बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर समझाया, पर वह नहीं मानी। इस मामले को लेकर उन दोनों में कई बार विवाद हुआ।

परेशान होकर उसने 12 दिसंबर की रात पति मंगलदीप को पहले खाने में नशे की गोली मिला दी, फिर उसे हेरोइन से भरा इंजेक्शन लगा दिया। बेहोश होने पर दोनों ने मिलकर उसका गला दबा दिया।

पुलिस ने मृतक के पिता सलविंदर सिंह बयानों पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर खडूर साहिब की अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस ने रिमांड पर ले लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें