रूपनगर मार्ग पर स्थित गांव चंझेडी समीप हुए एक सड़क हादसे में एक मोटर साइकिल सवार युवक की मौत हो गई।
घटना गांव चंझेडी समीप शाम साढे पांच बजे घटी। मोटर साइकिल नंबर पी.बी. 11 एसी 0338 पर जा रहे युवक को रूपनगर की तरफ से आ रही एक सिंडीकेट बस नंबर पीबी12 एम 0225 ने आगे जा रहे वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में सामने से आ रहे मोटर साइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में मोटर साइकिल सवार युवक गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान राहुल सिंह के तौर पर हुई।
राहुल सिंह गांव बनमाजरा की चीमा बॉयलर फैक्टरी में से अपनी ड्यूटी पर जा रहा था। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।