सत्संग सुनने के लिए निकला था कि वापिस ही नहीं लौटा, क्योंकि उसने जहर खाकर जान दे दी। बस स्टैंड पर शव बरामद हुआ। घटना पंजाब के पटियाला की है। स्थानीय अर्बन एस्टेट की रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया है कि लेन-देन को लेकर चार लोग उसके पति को परेशान करने थे इस कारण उसके पति ने सुसाइड कर लिया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति सुबह सत्संग सुनने राधा स्वामी आश्रम गया था और फिर लौट कर नहीं आया।
महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने उसके पति की कार को गांव कौली के बस स्टैंड से बरामद कर ली है, कार में एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चार लेनदारों को नामजद कर लिया है। थाना अर्बन एस्टेट के इंचार्ज हरविंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि मीरापुरी नाम की महिला निवासी अर्बन एस्टेट सोमवार रात को शिकायत लेकर आई थी कि उसका पति राजीव पुरी (40), जो ड्राइक्लीनिंग का काम करता है।
वह सुबह अपनी कार में सत्संग सुनने राधा स्वामी आश्रम गया था। उसके बाद वापस घर नहीं लौटा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जब तलाश शुरू की तो राजीव पुरी की कार गांव कौली के बस स्टैंड से मिल गई। उसमें एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि उसने अशोक राज सिंह, सुखजिंदर सिंह, सिमरनजीत सिंह और कवरदीप सिंह से पैसे उधार लिए थे। पैसे वापस लेने के लिए अब यह चारों लोग उसे काफी परेशान कर रहे हैं।
इससे तंग आकर वह अपनी जान दे रहा है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी के बयान पर चारों लेनदारों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।