फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू से एमए कर रही थी छात्रा, ऐसा क्या हुआ जो फंदे पर झूल गई

Thu, 30 Jun 2016 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सुसाइड - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी से प्राइवेट एमए कर रही 22 वर्षीय छात्रा ने बुधवार सुबह घर में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। छात्रा के पिता ने इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजन भी बेटी के इस कदम से सकते में हैं। फिलहाल सुसाइड के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रामदरबार निवासी अनु पंजाब यूनिवर्सिटी से प्राइवेट एमए कर रही थी। हाल ही में उसने फर्स्ट ईयर के एग्जाम दिए थे। बुधवार सुबह वह अपने घर ऊपर वाले फ्लोर में अपने कमरे में थी। सुबह जब अनु कमरे से बाहर नहीं आई तो पिता बाबूराम उसे देखने कमरे में गए।

वहां दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने काफी देर तक उसे आवाज दी, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। इस पर उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर किसी तरह दरवाजा खोला तो अंदर अनु का शव पंखे से लटक रहा था। उन्होंने अनु को फंदे से उतारा और साथ ही इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस अनु को सेक्टर-32 के सरकारी अस्पताल लेकर गई।
विज्ञापन


वहां डॉक्टरों से अनु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस सुसाइड के कारणों का पता लगा रही है। वहीं परिजनों के अनुसार उन्हें भी नहीं पता कि उनकी बेटी ने ऐसा कदम क्यों उठाया। कल रात तक तो वह ठीक थी और सबसे अच्छे से बात कर रही थी। फिर अचानक ऐसा क्या हुआ कि ऐसा कदम उठाना पड़ा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें