फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटियाला से लुधियाना जेल का हवालाती फरार

Wed, 09 Jul 2014 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राजिंदरा अस्पताल की आईसीयू से बुधवार तड़के लुधियाना जेल का एक हवालाती फरार हो गया। यह हवालाती मंगलवार रात ही लुधियाना के अस्पताल से रेफर होकर आया था। जब हवालाती फरार हुआ, उस समय आईसीयू के बाहर जेल मुलाजिम आराम से सो रहे थे।
विज्ञापन


राजिंदरा अस्पताल चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने बताया कि लुधियाना जेल का हवालाती कश्मीर सिंह मंगलवार रात करीब आठ बजे लुधियाना के अस्पताल से रेफर होकर पटियाला के राजिंदरा अस्पताल लाया गया था।

उसे लुधियाना जेल का वार्डर सुरजीत सिंह अपने दो और साथी कर्मचारियों के साथ लाया था। बुधवार तड़के करीब चार बजे जब उक्त तीनों जेल मुलाजिम आईसीयू के बाहर बड़े आराम से सो रहे थे, इसी दौरान यह हवालाती राजिंदरा की आईसीयू से फरार हो गया।
विज्ञापन


यह लड़ाई-झगड़े के केस में लुधियाना जेल में बंद था। हवालाती के फरार होने का जब जेल मुलाजिमों को पता लगा, तो अचानक से हडकंप मचगया। चारों तरफ उसे ढूंढा जाने लगा, लेकिन हवालाती का कहीं कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन


चौकी इंचार्ज रणजीत सिंह ने कहा कि लुधियाना जेल के मुलाजिम हवालाती को ढूंढने में लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें