फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: आसिफ और आमिर ने की व्यक्ति की हत्या, घर के सामने पेशाब करने से रोका तो उतारा मौत के घाट

Wed, 07 Jun 2023 01:26 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी के साथ साथ थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लुधियाना में नूरवाला रोड स्थित गोल्डन विहार कालोनी में सोमवार देर रात को एक प्रवासी मजदूर को कुछ युवकों ने पहले जमकर पीटा फिर ईंट मारकर हत्या कर दी। आरोपी दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीन अन्य फरार हैं। विवाद घर के सामने पेशाब करने से रोकने पर हुआ।

विज्ञापन


मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला सुल्तानपुर स्थित गांव माधवपुर निवासी राम जियावन गोल्डन विहार में काफी समय से किराये के मकान में रह रहा था। वह प्रिंटिंग फैक्टरी में काम करता था। सोमवार रात को राम जियावन की बेटी कूडे़ से भरा लिफाफा फेंकने गई। इसी दौरान वहां आसिफ नाम का युवक पेशाब कर रहा था। नाबालिग लौट आई।

इसके बाद राम जियावन वहां गया और युवक को पेशाब करने से रोका और कहा कि सामने घर है। इसी बात पर बहस हो गई। आसिफ ने अपने भाई आमिर को बुला लिया। इसी दौरान दोनों भाइयों ने राम जियावन की जमकर पिटाई की। इसी दौरान उनके तीन साथी वहां आ गए। उसके बाद सभी ने ईंटें मारकर उसे बुरी तरह से घायल कर दिया और भाग निकले।
विज्ञापन


लोगों ने इलाज के लिए राम जियावन को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस के आलाधिकारी के साथ साथ थाना बस्ती जोधेवाल की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें