फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana News: खौफनाक कदम, शादी से 16 दिन पहले प्रेमिका के घर जाकर प्रेमी ने प्रेमिका संग निगला जहर

Wed, 22 Feb 2023 06:04 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

फुफेरे भाई को सुबह साढ़े चार बजे कॉल कर युवक ने जहर खाने की सूचना दी, तीसरी मंजिल पर दोनों बेहोश मिले। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा, लड़की की हालत गंभीर है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के एक गांव में सामाजिक बंदिशों के आगे एक और प्रेम कहानी ने दम तोड़ दिया। सनौली थानाक्षेत्र के एक गांव में मंगलवार देर रात प्रेमी ने अपनी शादी से 16 दिन पहले प्रेमिका के साथ उसके घर में जहरीला पदार्थ निगल लिया। इससे प्रेमी की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका जिंदगी और मौत से जूझ रही है। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


सनौली के जलापुर प्रथम निवासी अनूप (22) पुत्र राजेश की नौ मार्च को शादी थी। उसने अपने फुफेरे भाई जसाला, शामली निवासी राजकुमार के साथ मंगलवार रात खाना खाया। इसके बाद सभी सो गए। इस बीच किसी समय अनूप घर से निकल गया। राजकुमार के पास सुबह साढे़ चार बजे अनूप ने फोन कर सूचना दी कि उसने एक गांव में एक व्यक्ति के मकान में सल्फाश खा लिया है।

वह उनकी 18 वर्षीय बेटी से प्यार करता है। सूचना मिलते ही राजकुमार, ताऊ प्रेम, प्रदीप समेत कई लोग सुबह करीब पांच बजे लड़की के गांव पहुंचे। उसके घर का दरवाजा खुलवाया और मामले के बारे में बताया। फिर दोनों को ढूंढा जाने लगा। वे दोनों मकान की तीसरी मंजिल पर चारपाई पर बेहोशी की हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन


अनूप को उसके परिजन पहले सनौली स्थित एक निजी अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे सनौली रोड स्थित एक अन्य निजी अस्पताल लेकर गए, जहां दोपहर 12 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं लड़की का सनौली स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नहीं दी किसी को प्रेम की सूचना, दोनों परिवार अंतरजातीय
परिजनों का कहना है कि लड़का-लड़की दोनों ने अपने-अपने परिवार में किसी को अपने प्रेम की सूचना नहीं दी। दोनों ही अलग-अलग जाति से संबंध रखते हैं। उन्होंने इसलिए शायद परिवार से इसका जिक्र नहीं किया। परिजनों का कहना है कि अगर वे जिक्र करते तो विचार विमर्श किया जाता, लेकिन इससे पहले ही उन्होंने इतना बड़ा कदम उठा लिया।

तीन बहन भाइयों में मंझला था अनूप
तीन बहन भाइयों में अनूप मंझला था, उसका एक भाई और एक बहन है। पिता राजेश खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं लड़की भी 12वीं की छात्रा है। उसके पिता भी खेतीबाड़ी करते हैं।

पोस्टमार्टम कराकर लड़के का शव उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। लड़की की फिलहाल हालत गंभीर है। इसलिए उसके बयान अभी दर्ज नहीं किए जा सके हैं।- अतर सिंह, सनौली थाना प्रभारी

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें