अफीम तस्करी मामले में फरार चल रहे अंबाला के तस्कर को पकड़ने के लिए एनसीबी टीम छापेमारी कर रही है।
एनसीबी आरोपी को दो बार नोटिस भेज चुकी है, लेकिन तस्कर पेश नहीं हुआ। एनसीबी फरार तस्कर के बेटे गुरदर्शन सिंह को नौ किलो अफीम के साथ दबोच चुकी है और अभी वह बुडै़ल जेल में न्यायिक हिरासत में है।
एनसीबी को 15 मार्च को सूचना मिली थी कि एक तस्कर अफीम लेकर चंडीगढ़ आ रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने सेक्टर 40/41 से आरोपी को पकड़ा था। गाड़ी से नौ किलो 600 ग्राम अफीम बरामद हुई थी।
पुलिस ने गुरदर्शन को पकड़ लिया था। पूछताछ में गुरदर्शन ने बताया कि उसे अफीम मध्य प्रदेश का बहादुर सिंह देकर गया था। उसने और पिता ने अफीम की डिलवरी जीरकपुर में ली थी। गुरदर्शन ने पिता को रास्ते में उतार दिया था।