चंडीगढ़ में पीएम मोदी की रैली से पहले युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं कन्वोकेशन की ड्रेस पहनकर समोसे और पकोड़े बेचने पहुंच गए। दरअसल ये युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रधानमंत्री के उस बयान का विरोध कर रह थे जिसमें कहा था कि पकौड़ा बेचना भी एक रोजगार है। जब पुलिस को इसकी सूचना मिली तो उनको पकड़ लिया और थाने ले गई। देर रात तक उनको छोड़ने की प्रक्रिया जारी थी। इसमें मुख्य रूप से प्रीति केसरी, संजीव बिड़ला, प्रदीप कुमार, राकेश, साहिल और संदीप मौजूद रहे।