फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'पत्नी-बेटी चाहिए, तो 5 लाख दो', नहीं दिए तो 40 हजार में बेच दी, एक मां की शर्मनाक हरकत

Sun, 13 Jan 2019 03:18 PM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रेवाड़ी(हरियाणा)
विज्ञापन
daughter sold
विज्ञापन
एक मां की शर्मनाक हरकत जानकर सिर झुक जाएगा। हद हो गई, उसने अपनी ही बेटी और दोहती की एवज में दामाद से पैसे मांगे, उसने नहीं दिए तो किसी और को बेच दी। मामला हरियाणा के रेवाड़ी का है। एसीजेएम मोहित अग्रवाल की एक और पहल ने मां और सौतेले पिता के हाथों महज 40 हजार रुपये बिक चुकी बेटी व दोहती को न्याय मिलने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन


दरअसल, रेवाड़ी के एक मौलवी ने अपने सास-ससुर पर पत्नी व बच्ची को बेचने का आरोप लगाते हुए एसीजेएम से शिकायत की, जिसे न्यायाधीश ने गंभीरता से लिया और कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में आरोपी सास, ससुर सहित दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस को आशंका है कि इस मामले में कोई गिरोह भी शामिल हो सकता है। जिला मेवात निवासी मोहम्मद हसन शहर एक मस्जिद में मौलवी के रूप में तैनात हैं। करीब दो साल पहले उनकी शादी राजस्थान के अलवर जिले के एक गांव निवासी 22 वर्षीय साधवा के साथ हुई थी। दोनों से डेढ़ साल की बेटी है।
विज्ञापन

पत्नी को लेने गया तो पैसे मांगे, बैरंग लौटाया

मौलवी ने न्यायाधीश को बताया कि करीब छह माह पूर्व उसकी सास बिलकिस व उसका ससुर फकरूद्दीन उसकी पत्नी व बेटी को पीहर ले गए थे। तीन दिन बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी पत्नी से बातचीत बंद करा दी और वह ससुराल पत्नी को लेने के लिए गया तो उसे बैरंग लौटा दिया गया। उसने कई बार प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी।

पीड़ित ने बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसकी सास, ससुर व एक अन्य अब्दुल कयूम घर आए और पत्नी व बेटी को भेजने की एवज में पांच लाख रुपये की मांग की, लेकिन उसने रुपये देने से मना कर दिया। इसके कुछ समय बाद टपूकड़ा निवासी एक व्यक्ति नुरू आया और पत्नी व बेटी के बदले 40 हजार रुपये की मांगे। हसन ने उसे भी रुपये देने से मना करते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी व बेटी के बदले रुपये क्यों दे।

इसी बीच उसे सूचना मिली कि उसकी पत्नी व बेटी को बेच दिया है। इसके बाद ससुराल जाकर उसने जानकारी की तो पता चला कि टपकूड़ा के नुरू को 40 हजार रुपये में उसकी पत्नी व बेटी बेच दी गई है। जब वह नूरू के पास गया तो उसने बताया कि उसने मां-बेटी को खरीदा है। इसके बाद हसन ने एसीजेएम मोहित अग्रवाल के सहायक के पास पहुंचकर आपबीती बताई। न्यायाधीश ने पीड़ित को शहर के नेहरू पार्क बुलाकर जानकारी ली।
विज्ञापन

एसीजेएम की सूचना के बाद हरकत में आई पुलिस

एसीजेएम मोहित अग्रवाल की सूचना के बाद गोकलगेट व भाड़ावास गेट चौकी पुलिस हरकत में आई। गोकलगेट चौकी प्रभारी ने तत्काल पीड़ित से शिकायत लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।      

पांच माह पूर्व पुलिस से की थी शिकायत
मौलवी ने न्यायाधीश को बताया कि पत्नी व बेटी को नहीं भेजने को लेकर करीब पांच माह पूर्व भी उसने पुलिस को सास व ससुर के खिलाफ शिकायत दी थी, जिस पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
 
इस मामले में मौलवी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके बाद भी पता चल पाएगा कि यह कोई गिरोह तो नहीं है। जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-ब्रह्मजीत, चौकी इंचार्ज गोकल गेट
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें