फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई में मरीज से रेप, MMS बना ब्लैकमेलिंग

Sun, 18 Jan 2015 07:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पीजीआई के सीनियर लैब टेक्नीशियन पर एक महिला ने ब्लड सैंपल लेने के बहाने बेहोश करके रेप करने और अश्लील वीडियो क्लिपिंग बनाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


इसी क्लिपिंग से वह महिला को ब्लैकमेल कर तीन साल तक दुराचार करता रहा। आखिरकार, शनिवार को उसने आईजी आरपी उपाध्याय की ई-मेल पर शिकायत भेजी।

पालमपुर (हिमाचल) निवासी महिला ने बताया कि वर्ष 2001 में उसकी शादी हुई और दो बच्चे हैं। वर्ष-2005 में उसका तलाक हो गया और वह घर-घर जाकर पेशेंट केयर का काम कर दोनों बच्चों को पालने लगी। दूसरे बच्चे के जन्म लेने के बाद अक्सर उसे पेट दर्द की शिकायत रहती थी।
विज्ञापन

लैब टेक्नेशियन ने इलाज के बहाने किया रेप

इलाज कराने में बाद कुछ महीने तक राहत मिली, लेकिन नवंबर 2011 से पेट में फिर दर्द होने लगा। इसके बाद वह पीजीआई आई। यहां उसे ऑपरेशन के लिए कहा गया।

ऐसे में उक्त टेक्नीशियन से उसकी मुलाकात हुई और उसने सारा इलाज खुद कराने का आश्वासन दिया। उसने कहा कि वह जांच के लिए सैंपल उसके घर आकर ले लेगा। उसने उसका फोन नंबर भी ले लिया।

उसके बाद उसने खुड्डा लाहौरा स्थित घर आकर उसे इंजेक्शन दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। उसके बाद जब उसे होश आया तो उसके शरीर पर कपड़े नहीं थे और टेक्नीशियन जा चुका था। उसके बाद टेक्नीशियन उसे उसकी अश्लील वीडियो दिखाकर उसे धमकाकर बुलाने लगा और रेप करता रहा। यह सिलसिला तीन साल तक चला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें