फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को बाहर निकाला, ताला लगाया और पत्नी का गला काट दिया

Mon, 16 May 2016 12:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
पानीपत में पत्नी की हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
व्यक्ति ने देर रात बच्चों को कमरे से बाहर निकाला, अंदर से ताला लगाया और तेजधार हथियार से पत्नी का गला काट दिया। घटना पानीपत के गांव मतलौडा की है। मृतका का नाम 28 वर्षीय सोनिया बताया जा रहा है। हत्या की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया और मृतका के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


खबर मिलते ही मृतका की मौसी मूर्ति मौके पर पहुंची। उन्होंने बताया कि 13 साल पहले सोनिया की शादी राजीव के साथ हुई थी, लेकिन वह उसे मारता-पीटता था। कई बार पंचायत में फैसला कराया गया। कुछ दिन ठीक रहता, उसके बाद फिर वही झगड़े और मारपीट।

बच्चों ने बताया कि शुक्रवार रात भी राजीव ने सोनिया से झगड़ा किया और मारपीट की। उसके बाद देर रात उसने बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया और अंदर से ताला लगा लिया। बच्चों से खिड़की से देखा तो सोनिया का शव खून से सना पड़ा था। मामले की जांच कर रहे राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना देर रात की है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें