फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाकः 6 महीने के इस बच्चे के साथ महिला ने कर दिया कुछ ऐसा, मां-बाप फूट-फूट कर रोये

Wed, 18 Jul 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
बच्चा बेच दिया
विज्ञापन
6 महीने का बच्चा अमानवीयता का शिकार हो गया। उसके साथ एक महिला ने दो साथियों के साथ मिलकर ऐसी हरकत कर दी कि मां फूट-फूट कर रोई। वो तो जान बच गई उसकी, वरना बुझ जाता घर का चिराग। घटना पंजाब के जालंधर की है। एक महिला ने बच्चे का अपहरण करके उसे दो लाख में बेच दिया।
विज्ञापन


समय रहते पुलिस ने उसे छुड़ा लिया, वरना पता नहीं क्या हाल होता। बच्चे को बचाते ही देहात पुलिस ने बच्चे बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन अन्य आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है। बच्चे को फिल्लौर से उठाया गया था और बठिंडा में बेचा गया था।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान योधेवाल बस्ती लुधियाना के नफीज, अर्बन एस्टेट फेज-3 लुधियाना के पूरण, मोहल्ला बसंत नगर लुधियाना की सरबजीत कौर उर्फ सबो, गुरु गोबिंद सिंह नगर बरोटा रोड लुधियाना के महिंदर सिंह और लहिरा बेगा बठिंडा की बीरपाल कौर के रूप में हुई है। आरोपी नाजमा, हरविंदर कौर और रणजीत कौर अभी फरार चल रहे हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे उठाया था बच्चा

woman arrest
एसएसपी देहाती नवजोत सिंह माहल ने बताया कि लुधियाना दाना मंडी की रहने वाली सुदागर बाई की फिल्लौर में खिलौने की दुकान है। वह अपने छह महीने के बेटे को अपनी तीन साल की बेटी शीला के पास छोड़कर खाना लेने चली गई। वापस आने पर देखा कि उसकी बेटी तो वहीं है, लेकिन बेटा नहीं था।

उसने बच्चे की इधर उधर काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। फिर उसने थाना फिल्लौर में अपहरण का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने छापेमारी करते हुए सुराग ढूंढ निकाला और बच्चा बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मासूम को बठिंडा से बरामद कर लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी नफीज ने बताया कि उसने संधू एनक्लेव लुधियाना के रहने वाले अपने साथी नाजमा के साथ मिलकर बच्चे का अपहरण किया था। उन्होंने इसे अपने साथियों की मदद से बठिंडा की रहने वाली बीरपाल कौर को 2 लाख रुपये में बेच दिया था। डेढ़ लाख रुपये नफीज, पूरण, सरबजीत कौर, महिंदर, नाजमा ने और बाकी के 50 हजार रुपये रणजीत कौर और हरविंदर कौर ने आपस में बांट लिए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें