फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोज-रोज के झगड़े से इतनी परेशान थी, पति की हत्या कर दी

Wed, 27 Jan 2016 02:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजमर्रा के झगड़े से तंग आकर एक महिला ने अपने पति की तेजधार हथियारों से वार कर हत्या कर दी। घटना अमृतसर की है। थाना सुलतानविंड पुलिस ने मृतक सुखचैन सिंह के भाई रंजीत सिंह के बयान पर सुखचैन की पत्नी दलजीत कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। घटना के बाद आरोपी फरार है।
विज्ञापन


मृतक का पोस्टमार्टम कराने के बाद शव वारिसों के हवाले कर दिया गया, वहीं आरोपी महिला की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी तेज कर दी है। सुखचैन सिंह के भाई रंजीत ने आरोप लगाए कि उसके भाई-भाभी के बीच अक्सर झगड़ा होता था।

बीती रात दंपति के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि दलजीत कौर ने गुस्से में आकर अपने पति पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उसे सिविल अस्पताल लेकर आई। सिर पर अधिक चोट लगने के कारण डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सूचना मिलने डीसीपी क्राइम लखबीर सिंह, एसीपी गुरप्रीत सिंह, थाना सुलतानविंड प्रभारी मंजीत सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मृतक के भाई रंजीत सिंह के बयान पर दलजीर कौर के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें