फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत में बड़ी वारदात: राजमिस्त्री ने की मजदूर की हत्या, कस्सी से गला काट उतारा मौत के घाट

Mon, 29 Aug 2022 09:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पानीपत (हरियाणा)

सार

समालखा थाना पुलिस के साथ ही फॉरेंसिंग टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और राजमिस्त्री को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत जिले के गांव जैरासी में एक राजमिस्त्री ने मजदूर के गले में कस्सी मारकर हत्या कर दी है। राजमिस्त्री और मजदूर गांव में एक निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोनों बीच विवाद हुआ था। राजमिस्त्री मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मजदूर का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवाया और मामले की जांच की जा रही हैं।

विज्ञापन


वारदात शाम करीब चार बजे की बताई जा रही है। गांव जौरासी गांव में संजय सिंह अपना मकान बनवा रहे हैं। यहां पर करीब ढाई महीने से काम चल रहा है। राजमिस्त्री उत्तर प्रदेश के जिले शामली के कैराना निवासी सलीम, मजदूर बिहार के करहारा निवासी अफजल और मधुबन निवासी रामप्रसाद के साथ मकान का निर्माण कर रहा है। 

दोपहर को रामप्रसाद काम से बाहर गया और और निर्माणाधीन मकान में सलीम और अफजल ही थे। रामप्रसाद शाम करीब चार बजे लौटा तो उसे अफजल का शव मिला। शव के पास में ही खून से सनी कस्सी भी पड़ी थी। सलीम का अता-पता नहीं था। इसके बार रामप्रसाद ने वारदात की सूचना ठेकेदार और मकान मालिक संजय को दी। 
विज्ञापन


दोनों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद समालखा थाना पुलिस के साथ ही फॉरेंसिंग टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया और राजमिस्त्री को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें