फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जाने के लिए चार दिन पहले निकले थे घर से, दोनों गायब!

Tue, 06 Sep 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
Missing - फोटो : demo
विज्ञापन
मोहाली के गुरुनानक कालोनी निवासी दो छात्रों का तीसरे दिन भी कोई सुराग नहीं लगा है। शनिवार को स्कूल जाने के लिए घर से निकले थे। इनमें एक बालक छठी और दूसरा चौथी कक्षा का विद्यार्थी है।
विज्ञापन


दोनों छात्र चंडीगढ़ के सेक्टर-47 स्थित मॉडल स्कूल के छात्र हैं। साथ ही दोनों छात्र अपने-अपने घर से करीब छह हजार रुपये नगदी और कपड़े भी अपने साथ ले गए हैं। परिजनों की शिकायत पर फेज-11 थाना पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, सुमित(13) छठी और शिवा (11) चौथी कक्षा के विद्यार्थी हैं। शनिवार को दोनों छात्र रोजाना की तरह घर से निकले थे, लेकिन फिर घर नहीं लौटे। पारिवारिक सदस्यों के मुताबिक, सुमित अपने घर से 1100 और शिवा अपने घर करीब 5000 हजार रुपये ले गया  है। दोनों बच्चे अपने स्कूल बैग में किताबों की जगह कपड़े लेकर गए हैं।
विज्ञापन


दोनों बच्चों के परिजनों ने थाना फेज-11 में इस मामले की  शिकायत की है। थाना प्रभारी नवीन पाल के मुताबिक, मामले की जांच एएसआई नरिंदर सूद को सौंपी गई है। पुलिस को यह जानकारी जरूर मिली है कि बच्चे आखिरी बार जगतपुरा में बगैर स्कूल वर्दी के देखे गए थे, जबकि दोनों बच्चे घर से स्कूल वर्दी में निकले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें