फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साढ़े 5 साल का बच्चा, पहले किडनैप, फिर हत्या

Sun, 24 Aug 2014 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले अगवा साढ़े पांच साल के हरविंदर सिंह को अपहरणकर्ताओं ने नहर में फेंककर मार डाला था। पुलिस ने मासूम का शव बरामद कर कातिलों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस ने दावा किया है कि नाजायज संबंधों के शक में मासूम की हत्या की गई है। हालांकि बच्चे के पिता ने अपनी शिकायत में रंजिश की दूसरी वजह बताई थी।

हरविंदर का पिता गुरभै सिंह और बच्चे की हत्या का आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ बिंदरी दूर की रिश्तेदारी में साढू लगते हैं।

स्कूल की छुट्टी के वक्त अगवा ‌किया

रविवार को डीएसपी कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि 22 अगस्त को सरकारी प्राइमरी स्कूल में आधी छुट्टी के वक्त पहली कक्षा में पढ़ते साढे़ पांच साल के छात्र हरविंदर सिंह को दो बाइक सवार अगवा कर ले गए थे। छात्र के पिता गुरभै सिंह के बयान पर लक्खी सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने बच्चे को ढूंढना शुरू किया।

विज्ञापन

अवैध संबंधों के चलते की बच्चे की ‌हत्या

जांच में सामने आया कि गांव नागरी के हरविंदर सिंह उर्फ बिंदरी और उसके साथी गगनदीप सिंह ने बच्चे का अपहरण किया है। दोनों को चीमा से वारदात को अंजाम देने में प्रयोग की गई बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

दोनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने बच्चे को गुजरां के पास नहर में फेंक दिया था। आरोपियों की निशानदेही पर बच्चे की लाश नहर से बरामद कर ली गई है। साथ ही पुलिस ने बच्चे की चप्पलें भी बरामद की हैं।

एसएसपी ने कहा कि बच्चे की हत्या करने वाले हरविंदर सिंह को अपने साढू गुरभै सिंह पर उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध का शक था। इसी रंजिश के चलते उसने बच्चे की हत्या की है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें