फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को अगवा कर 9 दिनों तक गैंगरेप, 2 महिला समेत 5 पर केस

Wed, 16 Mar 2016 10:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डेराबस्सी,मोहाली
विज्ञापन
रेप - फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
विवाहिता को किडनैप कर 9 दिन तक गैंगरेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। वारदात पंजाब के डेराबस्सी इलाके का है। विवाहिता को किडनैप कर कई दिन तक गैंगरेप करने के आरोप में पुलिस ने मुबारिकपुर की दो महिलाओं समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


आरोप है कि महिलाओं ने किसी काम के सिलसिले में उसे अपनी दुकान में बुलाया था। वहां विवाहिता को नशीला पदार्थ सुंघा कर एक कार में अगवा कर लिया। पीड़िता नौ दिन बाद किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूट कर गांव पहुंची।

जांच अधिकारी सरताज सिंह ने बताया कि यूपी निवासी पति-पत्नी यहां काम के सिलसिले आए थे। वह एक गांव में किराये पर रहने लगे। विवाहिता ने आरोप लगाया कि 6 मार्च को उसे चाय की दुकान करने वाली नीलम देवी और उसकी सहयोगी बबली ने बात करने के लिए दुकान पर बुलाया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

नशीला पदार्थ सुंघा कार से अगवा कर ले गए

रेप - फोटो : DEMO Pics
शाम करीब साढ़े सात बजे जब वह दुकान पर पहुंची तो तीन अज्ञात व्यक्तियों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद उसे कार से अगवा कर लिया। आरोप है कि इस दौरान उसके साथ गैंगरेप किया। करीब तीन दिन बाद उसकी मानसिक हालत ठीक हुई।

इसके बाद वह लोग उसे छोड़ फरार हो गए। उसने खुद को जिला युमनानगर के एक गांव के सुनसान इलाके में पाया। पीड़िता के अनुसार, उसने मदद मांगते हुए 14 मार्च की शाम डेराबस्सी के गांव पहुंची। इस बीच उसके पति ने भी डेराबस्सी पुलिस में गुमशुदगी की शिकायत दे दी थी।

उसने शिकायत में नीलम व बबली पर शक जाहिर किया था। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर नीलम, बबली और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने महिला का मेडिकल भी करवाया। दोनों आरोपी महिलाएं फिलहाल पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें