फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवर स्पीड जगुआर ने उड़ाया बाइक सवार वकील

Thu, 06 Nov 2014 10:09 AM IST
कुलदीप शुक्ला /अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-9-17 की डिवाइडिंग रोड पर देर रात एक ओवर स्पीड जगुआर ने एक बाइक सवार को उड़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार डेढ़ सौ मीटर दूर जाकर गिरा। हादसे के वक्त जगुआर की स्पीड दो सौ किमी के आसपास बताई जा रही है। आरोपी कार चालक पंचकूला निवासी बताया जा रहा है। उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


हादसे के वक्त कार में उसके साथ उसकी पत्नी भी थी। घायल बाइक सवार हाईकोर्ट के वकील हैं। जानकारी के अनुसार पंचकूला निवासी आकाश जैन चंडीगढ़ में एक पार्टी से पीजीआई की ओर अपनी जगुआर से जा रहा था। कार में उसके साथ पत्नी भी थी।

देर रात 12:45 बजे सेक्टर-9-17 की डिवाइडिंग रोड पर आकाश ने अपनी जगुआर से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार डेढ़ सौ मीटर दूर जाकर गिरा।
विज्ञापन

विज्ञापन

एयर बैग खुलने पर बंद हुई जगुआर

घटनास्थल के पास मौजूद लोगों के अनुसार हादसे के वक्त कार की स्पीड लगभग दो सौ के आसपास थी। टक्कर लगते ही कार के एयर बैग खुल गए, जिससे जगुआर बंद हो गई। बाइक सवार हाईकोर्ट के वकील अजय सिंह परमार बुरी तरह घायल हो गए हैं।

मौके पर मिली उनकी फाइल और मोबाइल से उनकी पहचान हुई। इसके बाद उनके परिजनों को फोन किया गया। साथ ही घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। वहां देर रात समाचार लिखे जाने तक उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी।

वहीं पुलिस ने आरोपी पंचकूला निवासी आकाश जैन को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी हल्लोमाजरा में केमिकल की फैक्टरी बताई जा रही है। पुलिस आरोपी को मेडिकल के लिए जीएमसीएच-16 में ले गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें