फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले कार में टक्कर मारी, फिर युवक के सिर में मारी रॉड और गन प्वाइंट पर लूट ली इनोवा

Thu, 23 Aug 2018 09:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंचकूला (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : self
विज्ञापन
पंचकूला में फॉर्च्यूनर पर सवार बदमाशों ने सेक्टर-20 में पहले इनोवा कार को टक्कर मारी। जैसे ही ड्राइवर अपनी कार में डेंट देखने के लिए उतरा, तो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर कार लूट ली। घटना के दौरान इनोवा मालिक राजेश ने आरोपी से पिस्टल छीनने की कोशिश की, इसी दौरान उसने फायर कर दिया, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। इसके बाद भी अपराधियों का हमला जारी रहा। 
विज्ञापन


 विरोध करने पर राजेश के सिर पर रॉड से कातिलाना हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए। वारदात को अंजाम देकर फॉर्च्यूनर में सवार तीनों आरोपी फरार हो गए। जैसे ही घटना की पुलिस को सूचना मिली, मौके पर पुलिस पहुंच गई लेकिन अपराधियों का अब तक सुराग नहीं मिल सका है। मौके पर पुलिस आसपास की जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगालने में पुलिस जुटी हुई है।

मंगलवार रात 11.10 बजे बिजनेसमैन राजेश अपनी पत्नी के साथ जीरकपुर से अपने बेटे को दिल्ली के लिए बस स्टॉप पर ड्रॉप करने के बाद लौट रहे थे। सन सिटी के पास अचानक उनकी कार को फॉर्च्यूनर सवार अपराधियों ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही राजेश अपनी कार से नीचे उतरे और कार में लगी डेंट को देखने के लिए पीछे गए। फॉर्च्यूनर की ड्राइविंग सीट पर बैठे लड़के ने सॉरी कहा, लेकिन इसी दौरान दूसरा साथी युवक बाहर आया और इनोवा की ड्राइविंग सीट पर बैठ गया।
विज्ञापन


 ड्राइविंग सीट पर बैठने के दौरान ही राजेश भागकर उधर पहुंचे और उसे रोकने की कोशिश की। विरोध को देखते हुए आरोपी ने पिस्टल तानकर धमकी दे दी, लेकिन इसी दौरान उसने फायर कर दिया, जिसमें वे बाल-बाल बच गए। आखिरकार, कार से एक और युवक बाहर निकल आया और उसने रॉड से राजेश के सिर पर हमला कर दिया। जिसके बाद वे गंभीर रूप से जख्मी हो गए। लगातार चल रहे गतिरोध को देखते हुए पीड़ित की पत्नी कार से नीचे उतर गईं और बदमाश इनोवा लेकर फरार हो गए।

नहीं की किसी ने मदद, पुलिस खंगाल रही है सीसीटीवी फुटेज
पीड़ित ने बताया कि घटना के बाद उन्हें सेक्टर-21 के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके सिर पर नौ टांके लगे। घटनास्थल के आसपास की वीडियो फुटेज लेकर उसकी छानबीन कर रही है। हालांकि जब अपराधी वारदात को अंजाम दे रहे थे, उस दौरान राजेश ने कई बार आवाजें भी लगाई, लेकिन कोई निकलकर बाहर नहीं आया और न ही किसी ने मदद की।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें