शादी का झांसा देकर पांच दिनों तक एक युवती से दुराचार करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन थाने में दी शिकायत में सुभाषनगर की युवती ने बताया कि उसके पड़ोस का एक लड़का उसे शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर घर से ले गया था।
आरोपी ने पांच दिनों तक शादी करने की बात कहकर दुराचार किया और बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोप है कि युवक ने युवती को जान से मारने की धमकी भी दी।
सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन कुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।