फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस हालत में देवर-भाभी में चल रहा था ये सब, तभी आ गई मां और फिर...

Fri, 05 May 2017 09:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अबोहर(पंजाब)
विज्ञापन
देवर- भाभी के बीच बने अवैध संबंध - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
5 महीने पहले ही शादी में देवर और भाभी के बीच वो सब हो रहा था, जिससे पूरा परिवार अंजान था। दोनों के बीच कमरे में ऐसा कुछ चल रहा था, जिसके बाद अचानक मां आ गई और फिर ऐसा कुछ हुआ जिसकी कल्पना नहीं की थी। 
विज्ञापन


रिंकू और शालू का विवाह करीब पांच माह पूर्व ही हुआ है। इसी दौरान देवर-भाभी में प्रेम संबंध बन गए। आशंका जताई जा रही है कि घटना वाले दिन पंकज और शालू घर पर ही थे और संभवत: मृतका ने इन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया इससे दोनों ही इसकी जान के दुश्मन बन गए। 

पंजाब के अबोहर में कंधवाला रोड चंडीगढ़ मोहल्ले में अवैध संबंधों के कारण देवर-भाभी ने गला दबाकर अपनी मां की हत्या कर दी। वीरवार को घटना का खुलासा होने पर मृतका के बेटों ने ही पुलिस को सूचित किया और देवर-भाभी को पुलिस के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सच्चाई जान कर परिजन हो गए हैरान

मृतका की फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो

वीरवार को धर्मशाला में मृतका की अंतिम अरदास के बाद जैसे ही उसके तीनों बेटे घर पहुंचे तो बड़े लड़के रिंकू ने अपने छोटे भाई पंकज को एकांत में ले जाकर उस पर शक जाहिर करते हुए पूछताछ की, तो उसने इस हत्याकांड में अपनी भाभी शालू के शामिल होने का खुलासा करते हुए सारी कहानी उगल दी।

इसे सुनकर परिजन दंग रह गए और उन्होंने देवर-भाभी की बुरी तरह से पिटाई की और थाना नं. 2 को सूचित किया। घटना का पता चलते  ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि यह मामला देवर-भाभी के बीच अवैध संबंधों का हो सकता है। लेकिन पूरी सच्चाई पुलिस रिमांड के बाद सामने आएगी। परिजनों ने बताया कि हत्या से पहले दोनों ने मृतका से बुरी तरह मारपीट भी की इससे उसके चेहरे पर सूजन आ गई। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें