फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिए तीन तलाक, हस्ताक्षर करने पर कर दी ताबड़तोड़ गोलियों की बारिश..पत्नी की गई जान

Sat, 15 Sep 2018 09:43 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
ईद वाले दिन एक पति ने अपनी पत्नी को तीन तलाक दे दिया। इसके बाद पत्नी शपथ पत्र में पति को हस्ताक्षर करने के लिए कह रही थी। बौखलाए पति ने कहा कि आज तुझे हस्ताक्षर करना सीखाता हूं और इसके बाद पत्नी पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। घटना हरियाणा के रोहतक की है। 
विज्ञापन


जिस समय राज्य की पूरी सरकार रोहतक में सीएम की मीटिंग की तैयारियों में जुटी थी। उसी समय शहर के कमला नगर में दिनदहाड़े बाइक सवार तीन तलाक देने वाले पति के कहने पर बाइक पर पीछे बैठे साथी ने महिला और उसकी सहेली पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सहेली ने किसी तरह भागकर जान बचाई। आनन-फानन में घायल को पीजीआई में भर्ती कराया गया। जहां पर उसने दम तोड़ दिया। 

दो आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद भागते समय कमलानगर स्थित एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। सहेली ने महिला के पति और अन्य पर गोली मारने का आरोप लगाया। आरोप है कि पति ने तीन माह पूर्व ही पत्नी को तीन तलाक दिया था। अब पत्नी तलाक के शपथ पत्र पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास कर रही थी, मगर पति उसका विरोध कर रहा था। 
विज्ञापन


मृतक महिला के साथ स्कूटी सवार सहेली किरन ने बताया कि वह 15 दिनों से मृतक महिला के साथ उसके आनंद नगर स्थित घर में रह रही थी। शुक्रवार सुबह 10 बजे वह   स्कूटी से कपड़ों पर प्रेस कराने जा रही थी। जैसे ही दोनों कमला नगर पहुंचीं, इसी दौरान महिला का पति बाइक पर सवार होकर एक अन्य व्यक्ति के साथ आ रहा था। रास्ते में ही पति ने मृतक महिला के साथ गाली गलौज की। कहा कि आज तुझे हस्ताक्षर करना सिखाता हूं।

 इतना कहते ही पति के कहने पर बाइक पर पीछे बैठे युवक ने महिला और किरन पर गोली चला दी। किरन ने किसी तरह भागकर जान बचाई। जबकि पत्नी की छाती में गोली जा लगी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। दोनों पास के ही एक मकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गए। वहीं घायल महिला को पीजीआई ले जाया गया। यहां उसने दम तोड़ दिया।

ईद वाले दिन हुआ था तलाक

triple talaq - फोटो : सोशल मीडिया
किरन ने बताया कि ईद पर मृतक महिला और उसके पति का तलाक हो गया था। मृतक महिला ने ही उसे यह जानकारी दी थी। बताया था कि पति बिना किसी वजह उसके साथ मारपीट करता था। गुस्से में उसे घर पर ही आकर तीन तलाक दे दिया था। इसके बाद से दोनों अलग रह रहे थे। मृतक महिला बागपत के नांगल गांव की रहने वाली थी। उसकी शादी गाजियाबाद के बुधवार नगर निवासी खान के साथ 15 साल पहले हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक केस दर्ज नहीं हो सका था।

15 दिन पहले नौकरी की तलाश में आई थी किरन
उत्तराखंड के चम्पावत जिला निवासी किरन पंद्रह दिन पहले नौकरी की तलाश में रोहतक में आई थी। बस स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात मृतक महिला से हुई। यहां दोनों में दोस्ती हो गई। मृतक महिला ने उसे रोहतक में नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बाद किरन उसी के साथ ही रहने लगी।  
विज्ञापन

किरन की भूमिका संदेह के घेरे में

सांकेतिक तस्वीर
किरन ने बताया कि वह 15 दिन पहले ही रोहतक आई थी। सवाल यह उठता है कि जब दोनों के बीच कोई जान पहचान नहीं थी तो फिर कैसे किरन ने मृतक महिला के साथ रहना शुरू कर दिया। दूसरा 15 दिन से मृतक महिला ने किरन को कोई नौकरी नहीं दिलाई, फिर भी वह उसी के पास ही क्यों रह रही थी। वहीं पुलिस के पूछने पर भी किरन  परिजनों के बारे में जानकारी नहीं पाई। 
 
महिला की हत्या में पति और उसके साथी का नाम सामने आ रहा है। मृतका बागपत के नांगल गांव की जबकि पति गाजियाबाद का रहने वाला है। पिछले कई साल से दोनों रोहतक के आनंद नगर में रह रहे थे। अभी महिला के परिजन नहीं पहुंचे हैं। जांच की जा रही है। -राजेंद्र सिंह, एचएचओ, शिवाजी कॉलोनी

ईद पर विवाद के बाद पति के पास रह रहे थे दोनों बच्चे
किरन ने पुलिस को बताया कि मृतक महिला और उसके पति का ईद पर किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उसके बाद से पति रोहतक में ही किसी गोहाना रोड पर जाकर रहने लगा। 13 वर्षीय बेटा सोहेल और छोटा बेटा आवेश भी पति के साथ ही रह रहे थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें