फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोबार में घाटा हुआ तो व्यापारी ने अपना ही घर जला दिया

Mon, 28 Mar 2016 04:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, तरनतारन(पंजाब)
विज्ञापन
तरनतारन में व्यापारी ने खुद के घर में लगाई आग - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब के तरनतारन में रेलवे स्टेशन पास रहने वाले एक व्यापारी ने मानसिक परेशानी के चलते अपने ही घर में आग लगा दी। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू डाल लिया। पुलिस ने मौके पर व्यापारी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी हैं।  रेलवे स्टेशन के समीप गली स्टेशन वाली निवासी व्यापारी को कारोबार में घाटा हो गया था।
विज्ञापन


आर्थिक तंगी के कारण व्यापारी कुछ दिनों से परेशान था। खर्च को लेकर घर में क्लेश होने लगा। इसके चलते व्यापारी ने रविवार की सुबह छह बजे उस समय घर में आग लगा दी जब सारा परिवार सो रहा था। घर में आग लगी देख आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर घर में सो रहे लोगों को बाहर निकाला। इसके बाद लोगों ने आग पर काबू पाया।

अग्निकांड की सूचना मिलने पर थाना सिटी से ड्यूटी अधिकारी सविंदर सिंह सिंदबाद और बलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे। शहर में फायर ब्रिगेड की व्यवस्था न होने कारण स्थानीय लोगों में काफी रोष पाया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने आग लगाने वाले व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी हैं। बआग से घर का कीमती सामान जल गया। थाना प्रभारी सुखबीर सिंह का कहना हैं कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही बनती कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें