फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: अपनी ही बहन को घर से उठाया, कत्ल कर ट्रैक पर फैंका

Sat, 18 Mar 2017 09:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा(पंजाब)
विज्ञापन
Murder - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जिले के गांव तुंगवाली में इज्जत की खातिर भाइयों ने विवाहिता बहन को उसके प्रेमी के घर से उठाकर उसका कत्ल करने के बाद शव रेलवे लाइनों पर फेंक दिया। भुच्चो मंडी पुलिस ने प्रेमी लखवीर सिंह की शिकायत पर आरोपी मृतका के भाई सीरा, बिटू और उसकी मां मंगो के अलावा 10 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


यह घटना वीरवार देर शाम की है। भुच्चो मंडी पुलिस चौकी प्रभारी भूपिंदर सिंह ने बताया कि बेअंत कौर की शादी जिले के गांव गोबिंदपुरा में हुई थी। उसका अपने ससुराल वालों के साथ किसी बात को लेकर झगडा हो गया था। इसके बाद वह अपने गांव तुंगवाली में अपने मायके घर रहने लगी। बाद में उसके गांव के ही लखवीर सिंह के साथ संबंध हो गए। 
विज्ञापन

पति को छोड़कर गांव में ही प्रेमी के साथ रह रही थी युवती

हत्या - फोटो : DEMO Pics
चौकी प्रभारी ने बताया कि पिछले कुछ दिनों से युवती अपना मायका घर छोड़कर प्रेमी लखवीर सिंह के घर रहने लगी। इस बाबत युवती के परिजनों ने दोनों को समझाया था। इसके बाद भी दोनों नहीं माने। उन्होंने बताया कि वीरवार को युवती के भाइयों ने अपनी मां व अज्ञात साथियों के साथ मिलकर बहन के प्रेमी के घर हमला बोल दिया।

इस दौरान लखवीर सिंह तो भाग निकला और बेअंत कौर उनके हाथ लग गई। इस पर आरोपियों ने बेअंत का पीट-पीट कर कत्ल करने के बाद उसके शव को गांव गुलाबगढ की रेलवे लाइनों पर फेंक दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपियों ने युवती के मुंह को इस कदर खुर्द-बुर्द कर दिया था कि उसकी पहचान न हो सके। उन्होंने बताया कि पुलिस ने लखवीर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें